मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने भारतीय फ्लाइट अटैंडेंट पर बन रही फिल्म 'नीरजा भनोट' की शूटिंग शुरू कर दी है। आतंकवादियों ने नीरजा को उस मौत के घाट उतार दिया था, जब वह विमान में सवार यात्रियों को बचाने की कोशिश कर रही थीं। यह घटना 1986 में कराची में पैन एम फ्लाइट-73 को हाइजेक करने के दौरान हुई थी।
सोनम इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। मशहूर फैशन फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर इससे फिल्म प्रोडक्शन में कदम रख रहे हैं।
सोनम (29) ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा, "फिल्म 'नीरजा भनोट' का पहला दिन। इसे संभव बनाने के लिए फॉक्स स्टार हिंदी(फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी) एवं ब्लिंग लाइव का शुक्रिया। चलिए सफर शुरू करें। बेचैन, उत्सुक व विनीत हूं।"
कस्बेकर ने भी ट्विटर पर फिल्म को शुभकामना देते हुए लिखा, "नीरजा भनोट' की कहानी आज शुरू हो रही है। हमारे अच्छे भाग्य की कामना करें।"
अभिनेता रितेश देशमुख, अभिनेत्री दीया मिर्जा एवं बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तनुज गर्ग ने भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। फिल्म में दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी भी हैं।
रितेश देशमुख, "मेरे दोस्त अतुल कस्बेकर को बधाई हो। इस पहली फिल्म का इंतजार होने जा रहा है मिस्टर प्रोड्यूसर।"
दीया मिर्जा ने एक ट्वीट में लिखा, "ईश्वर करे आप जो उम्मीद कर रहे हों, यह फिल्म वो सब हो। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।"
वहीं, तनुज गर्ग ने लिखा, "नीरजा भनोट' की टीम सोनम कपूर, शबाना आजमी व अतुल कस्बेकर को शुभकामनाएं। हैप्पी शूटिंग। एक जबर्दस्त बायोपिक आने वाली है।"
Latest Bollywood News