नई दिल्ली: पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हक्केन और हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म सनम तेरी कसम का नया गाना खींच मेरी फोटो रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हर्षवर्धन और मावरा पर फिल्माया गया है। गानें में दोनों के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री नजर आ रही है।
गाने में मावरा चूड़ीदार पहने बाल बांधे हुए और मोटा सा चश्मा लगाए हुए नजर आ रही है। गाने की शुरुआत में वह हर्षवर्धन से पूछती हैं कि "मैं किस तरह की पियक्कड़ हूं? जैसे पीने के बाद कुछ लोग खूब हंसते है कुछ खूब रोते हैं, तो मैं ऐसा क्या करती हूं?" इसके बाद मावरा पूरे गानें में खूब धमाल मचाती हुई नजर आती हैं। आपको बता दें मावरा सनम तेरी कमस से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। राधिका राव और विनय सपरु के निर्देशन में बनी ये फिल्म अगले वर्ष 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Latest Bollywood News