A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेखा भारद्वाज को गीतों से मिली तनाव से उबरने में मदद

रेखा भारद्वाज को गीतों से मिली तनाव से उबरने में मदद

मुंबई: बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका रेखा भारद्वाज का कहना है कि उन्हें गानों के कारण तनाव से उबरने में मदद मिली। रेखा ने यहां 'एवरीवन कैन हील' पुस्तक के विमोचन के दौरान ये बातें

रेखा भारद्वाज को...- India TV Hindi
रेखा भारद्वाज को गीतों से मिली तनाव से उबरने में मदद

मुंबई: बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका रेखा भारद्वाज का कहना है कि उन्हें गानों के कारण तनाव से उबरने में मदद मिली। रेखा ने यहां 'एवरीवन कैन हील' पुस्तक के विमोचन के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा, "मुझे तनाव से उबरने में संगीत से बड़ी मदद मिली। मैंने अपने गीतों और रियाज के जरिये तनाव को दूर भगाया।"

फिल्म 'ओमकारा' का 'नमक इश्क का', 'दिल्ली 6' का 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली रेखा ने कहा, "मैंने एक पाकिस्तानी फिल्म के लिए खूबसूरत युगल गाना गाया है, जिसमें संगीत शानी अरशद ने दिया है।"

उन्होंने कहा, "मैं प्रीतम के संगीत वाले कुछ गाने भी गाऊंगी। मैंने मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'तलवार' के लिए गाया है।"

वह अपने पति विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' के एक या दो गानों को भी अपनी आवाज देंगी।

Latest Bollywood News