नई दिल्लीः सवाल छोटा सा है लेकिन इसमें काफी गहराई है। कुछ लोगों के लिए बॉलीवुड की रीजनल सिनेमा (जिसमें तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ शामिल है) से तुलना करना मजाक होगा। लेकिन अगर ऐसा है तो मजाक-मजाक में ही टॉलीवुड की एक फिल्म जिसने पिछले दो हफ्तों से खलबली मचा रखी है, बॉलीवुड की किसी भी बड़ी फिल्म से आगे निकल गई है।
जी हां आपने सही पहचाना। यहां बात हो रही है बाहुबली की जिसके एक सीन में फिल्म का मुख्य किरदार प्रभास अपने कंधे पर शिवलिंग को लेकर पहाड़ के ऊपर तक का सफर तय करता है मानों बॉक्स आफिस की जिम्मेदारी अब उसके कंधो पर है।
पिछले हफ्ते जब दबंग खान की बजरंगी भाईजान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तब फिर बॉकस आफिस का इतिहास बदला गया लेकिन बाहुबली का रिकॉर्ड वो तोड़ न पाई। आमिर खान की पीके और शाहरुख खान की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड भी धराशाई हुए।
ऐसे में हमने जनता के सामने एक सवाल रखा कि क्या दक्षिण भारत की #Baahubali की सफलता ने बॉलीवुड और खान के सुपरस्टारडम को सीधी चुनौती दी है? क्या #ShahRukhKhan #SalmanKhan #AamirKhan का जल्वा बॉक्स आफिस पर फीका पड़ गया है? और उनसे उनकी राय मांगी।
करीब 2000 से भी ज्यादा जवाबो में कुछ चौकाने वाले जवाब सामने आए जिनसे कुछ नए सवाल भी खड़ें हुए। ज्यादातर फीसदी लोगों का जवाब था कि, ये तो सिर्फ शुरुआत है, दक्षिण भारत का रिवाल्यूशन हो रहा है।
वहीं दूसरीं तरफ फेसबुक पर सर्वे के दौरान एक यूजर ने एक कड़वी सच्चाई को सामने रखते हुए कहा का बॉलीवुड के तीनों Khans एक साथ मिले हुए है और कोई भी फिल्म ये त्योहार के अलावा रिलीज नहीं करते है।
क्या #Baahubali ने बॉलीवुड और खान के सुपरस्टारडम को चुनौती दी है? आप क्या सोचते हैं अपने विचार नीचे दिए गए बॉक्स का उपयोग करते हुए हमें लिख भेजें
आगे की स्लाइड में जानिए खबरइंडिया टीवी के यूजर ने इस सवाल के जवाब में क्या जवाब दिए हैं
Latest Bollywood News