नई दिल्लीः बस दो दिन बाकी है और वरुण धवन-श्रद्धा कपूर को आप देख सकेंगे खुल कर डांस करते हुए। फिल्म ABCD 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कर रही हैं। आशिकी 2 से ही श्रद्धा लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं और ऐसे में उनके नए अवतार को देखने का इंतजार हर कोई कर रहा है। लेकिन ABCD 2 में उनका सफर इतना आसान नहीं रहा। आइये आपको बताते है ABCD 2 में श्रद्धा कपूर से जुड़ी कुछ खास बातें। 1. फिल्म के लिए निर्देशक रेमो डिसूजा को श्रद्धा कपूर का नाम वरुण धवन ने सुझाया था। 2. निर्देशक रेमो डिसूजा श्रद्धा को अपनी फिल्म में साइन करने से पहले थोड़े असमंजस में थे क्योंकि उन्होंने श्रद्धा को पहले कभी डांस करते हुए नहीं देखा था। 3. रेमो डिसूजा के अनुसार उन्हें सब लोगों ने कहा था कि श्रद्धा को डांस नहीं आता। लेकिन श्रद्धा की कड़ी मेहनत के बाद इस फिल्म में उनका डांस सबको हैरान कर दिया। 4. फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा को एक डांस स्टेप सीखते हुए पैर में चोट आ गई थी। 5. ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर ABCD2 के लिए श्रद्धा और वरूण धवन के डांस की सराहना की है। ह्रितिक, रितिक की बहुत बड़ी फैन है और यह उनके लिए गर्व की बात है।