A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी करेंगी फिल्म में डैब्यू

सलमान के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी करेंगी फिल्म में डैब्यू

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी जल्द ही सलमान के साथ फिल्मों में डैब्यू करने वाली हैं। जाह्नवी अक्सर लोगों के बीच लोकप्रिय रही हैं। कभी वह अपने ग्लैमरस अंदाज

सलमान के साथ श्रीदेवी...- India TV Hindi
सलमान के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी करेंगी फिल्म में डैब्यू

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी जल्द ही सलमान के साथ फिल्मों में डैब्यू करने वाली हैं। जाह्नवी अक्सर लोगों के बीच लोकप्रिय रही हैं। कभी वह अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण चर्चा में आ जाती हैं तो कभी अपनी हॉट तस्वारों को लेकर। और अब एक बार फिर से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। जाह्नवी इस बार फिल्मों में अपनी एंट्री को लेकर खबरों में हैं। जाह्नवी ने पहले भी कई बार अपनी इच्छा जताते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। और इस बार सलमान की फिल्म से उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर भी आ रही हैं।

लेकिन जरा रुकिए,  यहां हम बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बात नहीं कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारत की फिल्मों के अभिनेता डी. सलमान की।

खबरों के अनुसार दक्षिण भारत की फिल्मों के चर्चित निर्देशक एस.एस. राजामौली के पिता के.वी. विजेन्द्र प्रसाद की स्क्रिप्ट जाह्नवी और सलमान को सुनाई गई है। अगर जाह्नवी इस फिल्म के लिए हांमी भर देती हैं तो दर्शकों को जाह्नवी और सलमान के रूप में एक खूबसूरत जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी। हालांकि अभी तक श्रीदेवी और बॉनी कपूर ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि जाह्नवी, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डैब्यू करेंगी।

अगली स्लाइड में देखें जाह्नवी और सलमान की तस्वीर:-

Latest Bollywood News