मुम्बई: सनी लिओनी को बॉलीवुड में तीन साल पूरे हो चुके हैं। वे मानती हैं कि यहां पर उन्होंने कड़ी महनत से अपना रास्ता खुद बनाया है। सनी कहती हैं, 'आज कुछ एक्टर्स मेरे साथ काम करना नहीं चाहते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें इच्छा है मेरे साथ काम करने की। इसका कारण मेरा नाम और प्रोफेशनलिज्म हो सकता है।'
वे कहती हैं, 'एक दिन ऐसा आएगा कि बॉलीवुड में मेरी एक्टिंग स्किल्स को पहचाना जाएगा। मेरे प्रति लोगों का नजरिया भी बदलेगा। लोग अब कुछ अलग पसंद करने लगे है, दर्शक कुछ और चाहते हैं। इसलिए हो सकता है कि यह समय भी जल्दी आ जाए।'
सनी कहती हैं, 'मेरे फैंस तो पिछले 14 सालों से रहे हैं। बॉलीवुड में तो मुझे 3 साल ही हुए हैं। मुझे लगता है कि मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है उसी के बूते ये फैंस मुझे मिले हैं।
वे कहती हैं, 'बॉलीवुड में मेरा जीवन भी दूसरों के जैसा ही है। मैं रोज सुबह उठती हूं। इसके बाद शूटिंग पर जाती हूं। हां जब शूटिंग पर होती हूं तो वास्तविकता से बहुत दूर होती हूं।'
Latest Bollywood News