A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के लिए खुद को बदला सनी लियोन ने, तब भी नहीं छोड़ पायी पुराना काम

बॉलीवुड के लिए खुद को बदला सनी लियोन ने, तब भी नहीं छोड़ पायी पुराना काम

मुबंई: मंगलवार को सनी लियोन का जन्मदिन है। भारत में वे अब एक ऐसी शख्सियत के रूप में जानी जाती हैं जो किसी परिचय की मोहताज नहीं है। साल 2014 में सनी लियोन ने प्रधानमंत्री

सनी लियोन के बॉलीवुड में पदार्पण से भारतीय फिल्म उद्योग को भले ही लाभ हुआ है, लेकिन राखी सावंत, पूनम पांडे और मल्लिका सेहरावत जैसी कलाकार हाशिए पर चलीं गईं। सनी से पहले ये अभिनेत्रीयां बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में शुमार थीं, लेकिन सनी लियोन ने भारतीय दर्शकों के सामने हॉटनेस का ऐसा पैमाना तय कर दिया है जहां राखी सावंत जैसी अभिनेत्रियां कहीं नहीं टिकती। सनी लियोन की फिल्म में दर्शक यह नहीं देखने जाते कि उन्होंने कितना अंग प्रदर्शन किया बल्कि यह की उन्होंने किस अंग का प्रदर्शन नहीं किया। सनी पर खीझती हुई अभिनेत्री राखी सावंत कहती हैं कि भारतीय सनी लियोन को फिल्मों में कपड़े पहनने के लिए पैसे दे रहे हैं। यह एक किस्म का सामाजिक कार्य है।

भारतीय पत्रकारों को दिए जाने वाले अपने साक्षात्कारों में सनी बार-बार कहती हैं, कि उन्हें अब एक पॉर्न स्टार के रूप में न पहचाना जाए बल्कि मेनस्ट्रीम फिल्मों की हिरोईन के तौर पर देखा जाए। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि सनी ने पॉर्न व्यवसाय को पूरी तरह अलविदा कह दिया है। वे एक प्रोडक्शन कंपनी की मालकिन हैं, जो पॉर्न फिल्मे बनाती है। उनकी एक पॉर्न वेबसाइट भी है। उनकी व्यवसायिक पार्टनर अमेरिका की विविद इंटरटेनमेंट कंपनी है जो कि पॉर्न उद्योग में सबसे बड़ा नाम है। पॉर्न उद्योग में अभी भी सनी लियोन का नाम पॉर्नफिल्मों के निर्देशिका की बनी हुई है।

और पढ़ें: देखें तस्वीरें: किसने दिया सनी लियोन को जन्मदिन पर सरप्राइज़

Latest Bollywood News