मुंबई : फिल्म बॉजीराव मस्तानी और वर्ल्ड टीवी शो क्वांटिकों में अपने अभिनय से तो प्रियंका चोपड़ा चर्चा में है ही लेकिन पिछले दिनों बॉलीवुड के एक अवार्ड समारोह में उन्होंने सनी लियोनी के सामने एक ऐसा बयान दे दिया जिसे सुनकर कुछ देर के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और पोर्नस्टार की छवि रखने वाली लियोनी भी हैरान रह गई। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने सनी लियोन पर कमेंट करने के साथ ही हंस पड़ी थी और सनी लियोनी के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाने के साथ ही बेहद गर्मजोशी से मिली और उनको गले भी लगाया। प्रियंका के इस व्यवहार के बाद सनी लियोनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई वहीं इस बात के भी कयास लगाए जाने लगे कि बॉलीवुड अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने अपना बयान सनी लियोनी के लिए कहा है या उनका इसारा किसी और के लिए था।