नई दिल्ली: सनी लियोन जल्द ही निर्देशक मिलाप जावेरी की सेक्स-कॉमेडी फिल्म ‘मस्तीजादे’ में डबल रोल निभाने जा रही हैं। फिल्म में जहां एक तरफ सनी अपना सेक्सी अवतार दिखाएंगी वहीं दूसरी तरफ वो थोड़ी मासूम सी नजर आएंगी। मीडिया खबरों की माने तो सनी ने अपने रोल के लिए काफी रिसर्च की है साथ ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म से भी काफी कुछ सीखा है।
ये भी पढ़ें- जरीन खान की 'हेट स्टोरी 3' से टकराएगी सनी लियोन की फिल्म?
जी हां, सनी लियोन ने अपने ट्विन रोल के लिए सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘जुड़वा’ को कई दफा देखा। आपको शायद याद हो तो डेविड धवन की फिल्म ‘जुड़वा’ में सलमान खान ने डबल रोल निभाया था और फिल्म दर्शको को काफी पसंद भी आई थी।
सनी लियोन इस फिल्म से समझ रही हैं कि सलमान खान ने अपने दोनों किरदारों को अलग-अलग कैसे निभाया। सनी ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को माना कि अपनी रिसर्च के तहत उन्होंने कई सारी फिल्में देखी जिसमें अभिनेताओं ने जुड़वा किरदार निभाए है और उनमें सलमान खान की कॉमेडी फिल्म जुड़वा सबसे ऊपर थी।
सनी ने ये भी कहा, “ये पहली है कि मैं किसी फिल्म में डबल रोल निभा रही हूं। मुझे ये एक बढ़िया तरीका लगा अपने फैंस को अपने रियल अवतार से रूबरू करवाने का जो लिली के किरदार में दिखता हैं। लिली की तरह मैं भी थोड़ी मासूम और बेवकूफ हूं। लिली का किरदार मेरे दिल के काफी करीब है क्योंकि पहली बार मुझसे मिलता-झुलता किरदार मैं निभा सकूंगी। फिल्म में दो किरदार निभाना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण भी था।”
मस्तीजादे में सनी लियोन के अलावा तुषार कपूर और वीर दास भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म 4 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आएगी।
Latest Bollywood News