A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Big Boss 9: OMG सनी लियोन ने की शो में वापसी

Big Boss 9: OMG सनी लियोन ने की शो में वापसी

बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली सनी लियोनी अपनी आगामी फिल्म 'मस्तीजादे' का प्रचार करने के लिए बिग बॉस के घर में दुबारा से एंट्री करने वालीं हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई:बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली सनी लियोनी अपनी आगामी फिल्म 'मस्तीजादे' का प्रचार करने के लिए बिग बॉस के घर में दुबारा से एंट्री करने वालीं हैं। 'बिग बॉस 5' के साथ भारत में सनी लियोन लोकप्रियता हासिल कर चुकीं हैं। इस बार उनकी एंट्री शो के कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि अपनी अपमकमिंग सेक्स कॉमेडी मूवी मस्तीजादे को प्रमोट करने के लिए एंट्री कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:हॉट सनी लियोन बनी चाइनीज सुपर गर्ल, देखे वीडियो

सनी ने बिग बॉस में आने की जानकारी ट्वीट करके दी। सनी ने ट्वीट करके लिखा 'सभी को सुप्रभात! सोचो क्या! यह एक बार फिर होने वाला है!'मस्तीजादे' के लिए 'बिग बॉस' के घर में वापसी।'

मस्‍तीजादे के बाद सनी का ‘बेईमान लव’ और ‘वन नाइट स्‍टैंड’

मिलाप जावेरी द्वारा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मस्तीजादे' 29 जनवरी को बड़े परदे पर रिलीज होगी। सनी हाल ही में एक एल्बम  'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना'में नज़र आएंगी। इसके अलावा जल्दी ही वो 'बेईमान लव' और 'वन नाइट स्टैंड' में भी नजर आएंगी। साल 2015 में सनी 'एक पहेली लीला' और 'कुछ कुछ लोचा है' में अहम भूमिका में नजर आई थी।

'मस्‍तीजादे' में सेक्‍स कॉमेडी का तड़का

सनी की आगामी फिल्म 'मस्तीजादे' एक सेक्स-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में तुषार कपूर और वीर दास अहम किरदार में नज़र आएंगे। अब देखना ये होगा कि उनकी सेक्स कॉमेडी मूवी मस्तीजादे दर्शकों को कितनी पसंद आती हैं।

sunny

सनी, सेंसर और राखी सावंत

हालंकि आपको याद हो तो इस फिल्म को लेकर राखी सावंत ने एक बयान भी दिया था ''पोर्न स्टार के पैर छूता है सेंसर बोर्ड''। लेकिन उनके इस बयान का फिल्म पर कोई असर नहीं हुआ। फिल्म के निर्देशक का कहना है की ''वो बहुत खुश है क्योंकि इसमें ऎसा कोई सीन नहीं है, जिसे सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने काटा हो। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि वे समझते हैं कि यह फिल्म वयस्कों के लिए बनी है।"

Latest Bollywood News