A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में मुझे स्वीकार किया जाना ज्यादा जरूरी : सूरज

बॉलीवुड में मुझे स्वीकार किया जाना ज्यादा जरूरी : सूरज

गुड़गांव: अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज फिल्म 'हीरो' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने जा रहे हैं। उभरते सितारे सूरज पंचोली का कहना है कि उनके दिमाग में किसी तरह की कोई प्रतियोगिता

बॉलीवुड में मुझे...- India TV Hindi
बॉलीवुड में मुझे स्वीकार किया जाना ज्यादा जरूरी : सूरज

गुड़गांव: अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज फिल्म 'हीरो' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने जा रहे हैं। उभरते सितारे सूरज पंचोली का कहना है कि उनके दिमाग में किसी तरह की कोई प्रतियोगिता नहीं है। उनके लिए बॉलीवुड में स्वीकृति मिलना ज्यादा जरूरी है।

सूरज और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हिंदी सिनेमा में पर्दापण करने जा रहे हैं। सूरज ने आईएएनएस को बताया, "प्रतियोगिता से ज्यादा अभी हम स्वीकृति चाहते हैं और इस समय हमारे लिए ज्यादा जरूरी स्वीकृति मिलना है।"

हिंदी सिनेमा में अभिनेता वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं और जब सूरज बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं तो वह भी इसके लिए तैयार हैं।

सूरज ने बताया, "मुझे लगता है हर पेशे में जोखिम है और क्यों न हम इसे लें। मुझे लगता है कि किसी भी पेशे में प्रयोग करना चाहिए।"

गायन के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, "क्यों नहीं।"

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरो' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। यह 1983 में बनी फिल्म ‘हिरो’ के नाम से बनी सुभाष घई की फिल्म की रीमेक है।

'हीरो' अभी प्रदर्शित भी नहीं हुई है और सूरज के पास पहले ही पेशकशों की कतार है।

इसे भी पढ़ें: हीरो फिल्म रिव्यू

सलमान खान ने किया साफ, कहा सूरज-आतिया अपने प्रतिभा के दम पर हैं 'हीरो' में

Latest Bollywood News