A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बन सकती है बॉक्स ऑफिस 'क्वीन'

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बन सकती है बॉक्स ऑफिस 'क्वीन'

नई दिल्लीः कंगना रनाअत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने समीक्षकों के साथ-साथ जनता का दिल भी जीत लिया है और साफ तौर पर इसका असर बॉक्स आफिस पर दिख रहा है। फिल्म ने पहले

तनु वेड्स मनु...- India TV Hindi
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बन सकती है बॉक्स ऑफिस क्वीन

नई दिल्लीः कंगना रनाअत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने समीक्षकों के साथ-साथ जनता का दिल भी जीत लिया है और साफ तौर पर इसका असर बॉक्स आफिस पर दिख रहा है।

फिल्म ने पहले वीकेंड में धमाकेदार कमाई की है और कमाल की बात ये है कि रविवार का कलेक्शन शुक्रवार के कलेक्शन से लगभग दोगुना है। जहां पहले दिन आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म ने 8.85 करोड़ की कमाई की थी वहीं रविवार को IPL8 के फाइनल मैच के बावजूद फिल्म ने शानदार 16.10 करोड़ कमाए।

तीन दिन के अंदर इस रोमांटिक-कॉमेडी ने 38.68 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में कंगना के अलावा सपोर्टिंग रोल में दीपक डोब्रियाल की अदाकारी की भी तारीफ हो रही है जिन्होंने हर द्रश्य में दर्शकों को हंसाया है।

लेकिन क्वीन फिल्म के बाद कंगना की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों का उनमें बढ़ते विश्वास का भी नतीजा है कि उनकी फिल्मों में विश्वसनीयता बढ़ती दिख रही है।

कंगना ने इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग किरदार निभाए है जो उनके अदाकारी के बढ़ते हुए स्तर का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।

इससे पहले रीलीज़ हुई बॉम्बे वेल्वेट का बॉकस ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर सिर्फ 22.27 करोड़ कमाए जो एक बड़ी स्टार कॉस्ट होने के बावजूद काफी निराशाजनक है।

वहीं इसके पहले रीलीज़ हुई फिल्म पीकू अपने तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। फिल्म तीसरे वीकेंड के खत्म होने तक 71.72 करोड़ रुपये कमा चुकी है। पीकू और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स दोनों ही साल की सर्प्राइज़ हिट है और दोनों ने सिर्फ मज़बूत कंटेंट के बलबूते पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

komoi.com website के हिसाब से क्वीन ने पिछले साल सबसे ज्यादा 369 प्रतीक्षत मुनाफा कमाया था। ये प्रतीक्षत 2014 की किसी भी फिल्म के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की तो अभी सिर्फ शुरुआत है और जिस तरह से ये बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाले साल की पहली फिल्म बनती है कि नहीं।

Latest Bollywood News