नई दिल्ली: तेलगू फिल्मों की जानी मानी अदाकारा आरती अग्रवाल का अटलांटिक सिटी में निधन हो गया। उनके करीबी लोगों ने एक तेलगू टीवी चैनल को बताया कि शुक्रवार आधी रात आरती का अस्पताल में निधन हो गया। तेलगू टीवी चैनलों के अनुसार उनकी "लिपोसेक्शन सर्जरी" गलत हो गई थी जिसके के बाद आरती की मौत हो गई।
आरती ने साल 2000 में बॉलीवुड फिल्मों में अपना डैब्यू किया था, लेकिन उन्हें तेलगू फिल्मों में ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने 2001 में तेलगू की सुपरहिट फिल्म "नावू नाकों नाचव" में काम किया था।
आरती अग्रवाल ने चिरंजीवी, बाल्या, एनटीआर और महेश जैसे तेलगू फिल्मों के सभी सुपरस्टार के साथ काम किया है। इसके बाद काफी समय तक उन्होंने कोई फिल्म नहीं की और पिछले उन्होंने एमे एमारू के साथ वापसी करने की कोशिश की।
Latest Bollywood News