A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 जनवरी को कॉमेडी नाइट्स में आखिरी बार दिखेंगे कपिल, फैंस में निराशा

17 जनवरी को कॉमेडी नाइट्स में आखिरी बार दिखेंगे कपिल, फैंस में निराशा

कलर्स टेलीविजन का चर्चित शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल खत्म होने जा रहा है और इस बात को लेकर फैंस में निराशा है। आपको बता दें कि इसी महीने की 17 तारीख को यह शो आखिरी बार दिखाया जाएगा।

Kapil- India TV Hindi
Kapil

नई दिल्ली: कलर्स टेलीविजन का चर्चित शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल खत्म होने जा रहा है और इस बात को लेकर फैंस में निराशा है। आपको बता दें कि इसी महीने की 17 तारीख को यह शो आखिरी बार दिखाया जाएगा। इस शो में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों समेत खेल जगत और संगीत जगत की हस्तियां भी शिरकत कर चुकी हैं। कपिल के शो का हिस्सा बन चुके काफी सारे लोगों ने इसके बंद होने को लेकर निराशा जताई है। बॉलीवुड में फिल्म प्रमोशन का बड़ा मंच बन चुके कॉमेडी नाइट्स के बंद होने से अब निर्माताओं को अलग मंच की तलाश करनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि बीते दिनों बाजार में यह खबर भी गर्म है कि कॉमेडी नाइट्स में कपिल की जगह कृष्णा ले सकते हैं।

पढ़ें किसने क्या क्या कहा:

शाहरुख खान: कपिल एक टैलेंटेड व्यक्ति है और वो अब तक का सबसे बेहतरीन स्टैंडअप कॉमेडियन है। उम्मीद है कि वो जल्द ही कुछ बेहतर करेगा जिससे हम सभी का मनोरंजन होगा। कपिल ने फिल्म किस किसको प्यार करूं में भी बेहतर काम किया। शाहरुख इस शो के बंद होने से निराश हैं और वो चाहते हैं कि उन्हें कपिल की तरफ से कुछ और बेहतर देखने को मिले।  

फरहान अख्तर: मेरा मानना है कि कपिल एक हुनरमंद इंसान है और उसकी अपनी भविष्य की योजनाएं हैं। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। वह एक अच्छा लड़का है और मैं उम्मीद करूंगा कि उसकी जो भी योजनाएं और लक्ष्य हैं वो उसे हासिल करे।

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट इस खबर से पूरी तरह अनजान थी। जब उन्हें इस बारे में बताया गया तब उन्होंने कहा बकवास! सच में? मेरा मानना है कि हमारी फिल्मों का प्रमोशन कॉमेडी नाइट्स के बिना फीका पड़ जाएगा। प्रमोशन के दौरान हम हमेशा कपिल के शो में आते थे और हंसते थे, लेकिन वो अब फिल्में करेगा, उसकी फिल्में अच्छा कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर: मैं इस बात से पूरी तरह अनजान हूं, क्या यह बंद हो रहा है? अगर यह बंद हो रहा है तो यह काफी दुखद है। 

अगली स्लाइड में देखें कपिल के शो में कौन कौन मेहमान आए

Latest Bollywood News