A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर के लिए दीपिका का स्पेशल ट्वीट

रणवीर के लिए दीपिका का स्पेशल ट्वीट

नयी दिल्ली: जोया अख्तर की निर्देशन में बनी फिल्म ''दिल धड़कने दो' में अभिनेता रणवीर सिंह की अदाकारी देख दीपिका उनकी तारीफ करते थक ही नहीं रही। फिल्म ओम शांती ओम से बॉलीवुड में

रणवीर के लिए दीपिका का...- India TV Hindi
रणवीर के लिए दीपिका का स्पेशल ट्वीट

नयी दिल्ली: जोया अख्तर की निर्देशन में बनी फिल्म ''दिल धड़कने दो' में अभिनेता रणवीर सिंह की अदाकारी देख दीपिका उनकी तारीफ करते थक ही नहीं रही।

फिल्म ओम शांती ओम से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पदुकोन ने हाल ही में कई सितारों से सजी इस फिल्म को देखा और कहा कि उन्हे रणवीर पर गर्व है।

और तो और दीपिका ने ट्वीट कर कहा कि रणवीर तुम यह भी कर सकते हो '' उम्दा मुझे तुम पर गर्व है और मैं पक्षपाती नहीं हो रही। रणवीर ने भी इसी तरह का एक ट्वीट कर कहा था जब उनकी फिल्म पीकू आई थी।

पीकू में दीपिका बेहतरीन अदाकारी से रणवीर उनसे काफी प्रभावित हुए थे। इस फिल्म में दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन भी थे। दीपिका ने इससे पहले ट्वीट करके फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर की तारीफ भी की थी।

Latest Bollywood News