A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजीत बेदी की तरह ये कलाकार भी दुनिया को अचानक कह गए अलविदा

संजीत बेदी की तरह ये कलाकार भी दुनिया को अचानक कह गए अलविदा

नई दिल्लीः टीवी एक्टर संजीत बेदी की अचानक हुई मौत से छोटे पर्दे सहित बड़े पर्दे की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। आखिर किसने सोचा होगा कि ये हंसता-खिलता चेहरा अचानक यूं

संजीत बेदी की तरह ये...- India TV Hindi
संजीत बेदी की तरह ये कलाकार भी दुनिया को अचानक कह गए अलविदा

नई दिल्लीः टीवी एक्टर संजीत बेदी की अचानक हुई मौत से छोटे पर्दे सहित बड़े पर्दे की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। आखिर किसने सोचा होगा कि ये हंसता-खिलता चेहरा अचानक यूं मुर्झा जाएगा और अपने परिवार और फैंस को उदास कर जाएगा।

बॉलीवुड और टीवी समेत ऐसे कई कलाकार है जिनकी अकस्मात मौत ने सभी को चौका दिया था। आइये जानते हैं उन सब के बारें में-

1. अशरफ-उल-हकः बॉलीवुड के टेलेंटड एक्टर अशरफ ने फरवरी 17, 2015 में अपनी अंतिम सांस ली थी। करीब 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अशरफ को माइलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम नाम की एक बिमारी थी और पिछले दो साल से उनका इलाज चल रहा था। फिल्म दीवार, पान सिंह तोमर, फुकरे जैसी फिल्मों में काम कर चुके इस अभिनेता का एक 9 साल का बेटा है।

Latest Bollywood News