5. पूर्णा जगन्नाथन: ‘डेली बेली’और ‘ये जवानी है दीवानी’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूर्णा ने वर्ल्ड बैंक के एक प्रोजेक्ट के लिए शूट किए गए वीडियो में अपनी ज़िंदगी के बारें में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें अपने शराबी पिता को झेलना पड़ता था। जब वह महज 9 साल की थीं तब उनका यौन शोषण भी हुआ था। और यह घिनौना काम करने वाला उनका कोई पारिवारिक दोस्त ही था। सिर्फ इतना ही नहीं, युवावस्था में भी उन्हें इस तरह के हादसे से गुजरना पड़ा था। पूर्णा ने बताया बचपन में कई बार उनके साथ ये सब हुआ और युवावस्था में भी उन्हें ये दर्द सहना पड़ा। मगर उन्होंने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा।
Latest Bollywood News