2. दीपिका पादुकोण: वर्ष 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण ने दक्षिण भारतीय दुल्हन का किरदार निभाया था जो अपनी शादी के मंडप से भाग जाती है। दीपिका ने लाल और सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी उसके साथ उन्होंने पूरा हार-श्रंगार भी किया हुआ था। इसके अलावा उनकी ज्वैलरी में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। उन्होंने ढेर सारी लाल चुंडियां, कमरबंध, मांग टिका, कोइन हार और बालों में गजरा भी लगाया हुआ था। इस साउथ इंडियन दुल्हन के लिबास में दीपिका बहुत ही आकर्षक नजर आ रहीं थीं।
Latest Bollywood News