A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिए बॉलीवुड के टॉप 10 कॉमेडियन से: महमूद से राजपाल तक

मिलिए बॉलीवुड के टॉप 10 कॉमेडियन से: महमूद से राजपाल तक

Top 10 comedians without whom Bollywood is nothing. Checkout the images and videos of bollywood comedians.

जगदीप

जगदीप

फिल्‍म ‘ शोले’ का शूरमा भोपाली का किरदार तो आपको याद ही होगा, यही वह किरदार था जिसके बाद जगदीप ने हॉस्‍य अभिनेताओं में अपनी अलग पहचान बनाई। ‘पैसे ऐसे कैसे पेसे मांग रहे हो …’ जैसे साधारण शब्‍द को भी उन्‍होंने अपनी खास स्‍टाइल से हिट करा दिया था जो आज भी लोगों को याद है। उनका जन्म 29 मार्च, 1939 को दतिया, मध्य प्रदेश में हुआ था। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी है। जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बी आर चोपड़ा की फिल्म 'अफसाना' से की थी। इसके बाद चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही उन्होंने 'लैला मजनूं' में काम किया। जगदीप ने कॉमिक रोल बिमल रॉय की फिल्म 'दो बीघा जमीन' से करने शुरू किए थे।

अगली स्लाइड में पढ़े और कमेडियन के बारें में

Latest Bollywood News