9. बजरंगी भाईजान: कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कुछ लोगों ने इसके नाम बजरंगी के साथ भाईजान जोड़े जाने पर ऐतराज जताया था। कई राजनीतिक दलों ने फिल्म की रिलीज पर भी ऐतराज जताया था। इतना ही नहीं फिल्म में हनुमान चालीसा पढ़ते हुए सलमान ने एक शब्द का गलत उच्चारण भी कर दिया था जिसकी वजह से भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी। उन्होंने बोला था "संकट हरै मिटे सब पीरा" जबकि हनुमान चालीसा में लिखा है "संकट कटै मिटै सब पीरा।"
Latest Bollywood News