A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस' के नए सीजन में उदय व गौरव नहीं

'बिग बॉस' के नए सीजन में उदय व गौरव नहीं

नई दिल्ली: अभिनेता-फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा और छोटे-पर्दे के अभिनेता गौरव गेरा ने सलमान खान की मेजबानी वाले चर्चित टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी सीजन में होने की अटकलों को खारिज किया है।

'बिग बॉस' के नए सीजन...- India TV Hindi
'बिग बॉस' के नए सीजन में उदय व गौरव नहीं

नई दिल्ली: अभिनेता-फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा और छोटे-पर्दे के अभिनेता गौरव गेरा ने सलमान खान की मेजबानी वाले चर्चित टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी सीजन में होने की अटकलों को खारिज किया है। बिग बॉस के नए सीजन का लांच होने जा रहा है, लेकिन उदय और गौरव इसमें नहीं होंगे।

उदय ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "सिर्फ स्पष्ट करने के लिए बता रहा हूं। मैं 'बिग बॉस' में नहीं जा रहा हूं। यह एक कमाल का शो है, लेकिन मैं इसके लिए सही बंदा नहीं हूं।"



वहीं, 'जस्सी जैसी कोई नहीं' धारावाहिक से सुर्खियों में आए गौरव ने बताया कि उनसे 'बिग बॉस' के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं हैं।

गौरव ने आईएएनएस को बताया, मैं इस शो का प्रशंसक हूं। मुझे इसे देखना पसंद है। लेकिन मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं।"

बिग बॉस के सीजन 9 के लिए राधे मां, आशा नेगी और रश्मि देसाई के आने की खबरें आ रही हैं।

सलमान ने आज शो के प्रोमो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। दबंग खान मुबंई के फिल्म सिटी में बिग बॉस 9 का प्रोमो शूट करने वाले हैं। इसके अलावा हर सीजन की तरह सलमान इस बार भी कुछ अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News