A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन की विमान में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

विद्या बालन की विमान में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को गुर्दे में पथरी होने की आशंका के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। विद्या के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, विद्या फिलहाल मुबंई के हिन्दुजा अस्पताल में विशेषग्यों

vidya- India TV Hindi
vidya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को गुर्दे में पथरी होने की आशंका के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। विद्या के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, विद्या फिलहाल मुबंई के हिन्दुजा अस्पताल में विशेषग्यों की देखरेख में हैं और जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगी।

बयान के अनुसार, विद्या को उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया। अबू धाबी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले विद्या की पीठ में भयंकर दर्द होने के बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़े:- टीवी शो के लिए कुली बनीं विद्या

विद्या और सिद्धार्थ नव वर्ष और एक जनवरी को विद्या का जन्मदिन मनाने के लिए किसी गोपनीय जगह पर जा रहे थे। बयान के अनुसार, दर्द बहुत ज्यादा था और डॉक्टरों को विमान में ही बुलाना पड़ा जिसके बाद विद्या और सिद्धार्थ को विमान से उतरना पड़ा। उन्हें हवाई अड्डे पर बने क्लिनिक में जांच के लिए ले जाया गया।

बयान के मुताबिक, जांच के दौरान विद्या को अचानक तेज बुखार हो गया जिसके लिए उन्हें दवा दी गयी। उसके तुरंत बाद वे विमान से वापस मुंबई आ गए और सिद्धार्थ ने विद्या को खार हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती करवाया। कुछ जांच करवाने के बाद लगता है कि विद्या को गुर्दे में पथरी की समस्या है।

पिछले दिनों डर्टी पिक्चर की अभिनेत्री ने मिशन सपने में एक दिन के लिए कुली का काम भी किया था। इस शो में सेलिब्रिटी अपनी प्रतिभा, समझ और अपनी सितारा शख्सियत का इस्तेमाल करते हुए व्यवसाय को और अधिक बेहतर करने का प्रयास करते हैं। सेलिब्रिटी द्वारा अर्जित धन को फिर 100 गुना करके उस व्यक्ति को दे दिया जाएगा जिसका काम वह कर रहे हैं।

Latest Bollywood News