A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Boxoffice : पहले वीकएंड पर 'वजीर' को औसत सफलता

Boxoffice : पहले वीकएंड पर 'वजीर' को औसत सफलता

बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनीं और अमिताभ बच्‍चन और फरहान अख्‍तर के अभिनय से सजीं फिल्‍म 'वजीर' का पहला वीएकंड बॉक्‍स ऑफिस पर औसत कमाई वाला रहा है।

wazir- India TV Hindi
wazir

दिल्ली: बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनीं और अमिताभ बच्‍चन और फरहान अख्‍तर के अभिनय से सजीं फिल्‍म 'वजीर' का पहला वीएकंड बॉक्‍स ऑफिस पर औसत कमाई वाला रहा है। फिल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार वजीर ने पहले वीकएंड पर 21 करोड़ की कमाई की है। फिल्‍म विशेषज्ञों के अनुसार यह आकड़ा कुछ और बेहतर हो सकता था,और अगर ऐसा हुआ होता तो यह फिल्‍म अमिताभ बच्‍चन की 'पीकू' की तरह पहले वीकएंड में 25 करोड़ के आसपास कमाई कर लेती जिसे बेहतर माना जाता।

इसे भी पढ़े:महानायक अमिताभ के पास सिर्फ 25 फीसद है लीवर फिर भी कैसे हैं फिट जानें

अच्‍छी बात : कमाई आकड़ा रोज बढ़ा

हालांकि फिल्‍म 'वजी'र के लिए अच्‍छी बात यह रही है कि इसकी कमाई का आकड़ा  पहले वीकएंड में हर बढ़ा है। फिल्‍म को समीक्षकों की उतना बेहतरीन रिस्‍पांश नहीं मिला लेकिन दर्शको के सकारात्‍मक समर्थन से फिल्‍म को फायदा हुआ है और इसकी कमाई का आकड़ा कम होने के बजाय हर रोज अधिक रहा है।

 

पहले दिन फिल्‍म की कमाई : 5.57 करोड़

दूसरे दिन फिल्‍म की कमाई  : 7.16 करोड़

पहले वीकएंड पर संभावित कमाई : 21* करोड़ (आकड़े कुछ बढ़ सकते हैं)

 

फिल्‍म का धांसू प्रचार न होने से हुआ नुकसान

फिल्‍म वजीर की रिलीज से पहले बॉलीवुड के ट्रेंड के हिसाब से फिल्‍म के निर्माताओं ने धांसू प्रचार नहीं किया जिसके कारण अमिताभ बच्‍चन और फरहान अख्‍तर जैसे कलाकारों के होने के बावजूद फिल्‍म को उतनी बेहतर ओपनिंग नहीं मिल सकी। फिल्‍म निर्माताओं ने जनता की पसंद के आधार पर वर्ड ऑफ माउथ के दम पर हिट कराने की योजना पर अमल किया था,हालांकि इसका फायदा तो हुआ लेकिन फिल्‍म का अन्‍य फिल्‍मों की तरह प्रचार किया जाता तो यह और बेहतर कर सकती थी। हालांकि अभी भी फिल्‍म के पास कुछ अवसर है ।

 

 

Latest Bollywood News