A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपने फैंस को क्या इशारा किया

सलमान खान ने अपने फैंस को क्या इशारा किया

नई दिल्ली: सलमान खान को जब कोर्ट से राहत मिली तो उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। गली-मोहल्लों में तो दीवाली बन रही थी वहीं उनके घर के बाहर हजारों की तादाद

सलमान खान ने अपने फैंस...- India TV Hindi
सलमान खान ने अपने फैंस से क्या करने को कहा

नई दिल्ली: सलमान खान को जब कोर्ट से राहत मिली तो उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। गली-मोहल्लों में तो दीवाली बन रही थी वहीं उनके घर के बाहर हजारों की तादाद में भीड़ इक्ट्ठा हो गई जिसे सलमान की एक झलक का इंतजार था।

सलमान अपनी बाल्कनी में आये और लोगों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने जीत के लिए दो उंग्लियां न उठाकर, तीन उंग्लियां उठाई और कुछ इशारा किया। ये इशारा उनके फैंस और आप समझ सकते है अगर आपने उनकी फिल्म 'जय हो' देखी है तो।

सलमान के इस इशारे ने उनकी फिल्म 'जय हो' के क्साईमेक्स की याद दिला दी जिसमें वो ठीक इसी तरह तीन लोंगों की मदद कर उन्हीं तीन लोंगों से और तीन लोगों की मदद करने का संदेश फैलाते है।

सलमान ने कल अपने इसी संदेश को दोबारा अपने फैंस के प्रति फैलाने की कोशिश की। "आप थैकयू मत कहिए.. उसके बदले में तीन लोगों की मदद करिए..और उन तीनों से कहना कि वो और तान लोंगों की मदद करें...दुनिया बदल जाएगी...", सलमान खान का ये डायलॉग काफी लोकप्रिए हुआ था और कई लोगों ने इसे गंभीरता से भी लिया।

असल जिंदगी में भी सलमान ने कुछ इसी तरह लोगों की मदद की है और  उनके प्यार को हासिल किया है औऱ आगे भी करते रहेंगे।

Latest Bollywood News