A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सोनाक्षी ने बोला शत्रुधन का डायलॉग

जब सोनाक्षी ने बोला शत्रुधन का डायलॉग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और दिग्गज अभिनेता शत्रुधन सिन्हा की चहेती बेटी सोनाक्षी सिन्हा यहां अपने पिता की फिल्म 'मेरे अपने' का डायलॉग बोलती नजर आईं। सोनाक्षी ने संदेश ऐप डब्समैश पर यह डायलॉग बोला। डब्समैश

जब सोनाक्षी ने बोला...- India TV Hindi
जब सोनाक्षी ने बोला शत्रुघन का डायलॉग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और दिग्गज अभिनेता शत्रुधन सिन्हा की चहेती बेटी सोनाक्षी सिन्हा यहां अपने पिता की फिल्म 'मेरे अपने' का डायलॉग बोलती नजर आईं। सोनाक्षी ने संदेश ऐप डब्समैश पर यह डायलॉग बोला।

डब्समैश एक ऐप्लीकेशन है, जिससे उपयोगकर्ता सूची में मौजूद मशहूर सूक्तों की ऑडियो रिकॉर्डिग कर सकते हैं और इसे डब करते समय अपना वीडियो भी बना सकते हैं।

सोनाक्षी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपना यह वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा किया।

सोनाक्षी (27) ने वीडियो के शीर्षक में लिखा, "डैड का एक डॉयलॉग मिला, यह बहुत अच्छा था। डब्समैश का दिन है, उबाइयत को दूर करिए.. आपका मनोरंजन हुआ?"

इससे पहले आलिया भट्ट अपनी दोस्त आकांक्षा के साथ एक टीवी विज्ञापन की नकल करते दिखी थीं।

Latest Bollywood News