मुम्बई: अभिनेत्री सनी लियोने इन दिनों जहां बी जाती है बस अभिनेता राम कुमार के क़सीदे पढ़े बग़ैर नहीं रहती। दरअसल वह पहली बार राम कुमार के साथ फ़िल्म कुछ कुछ लोचा में काम कर रही हैं और उनकी एक्टिंग ही नहीं उनके अंदाज़ की भी दीवानी हो गई हैं।
ऐसे ही फिल्म के एकर प्रोमोशन के दौरान सनी ने कहा कि राम की वजह से उन्हें शूटिंग में बहित मज़ा आया.
एडल्ट फिल्मों से हुई मशहूर सनी ने कहा कि "राम सही मायने में कॉमेडियन हैं।"
"हम रोज़ सेट पर बहुत मज़े करते थे। राम बहुत मज़ाहिया इंसान हैं। वह वास्तव में बहुत अच्छे कॉमेडियन हैं।“
सनी ने कहा "सेट पर वह सबको हंसाते रहते हैं....उनके साथ मेरा बहुत अच्छा समय बीता।"
देवांग ढोलकिया निर्देशित फ़िल्म में राम एक 45 साल के विवाहित व्यक्ति बने हैं और उनकी पसंदीदा बॉलीवुड स्टार सनी से मिलने के बाद उनके जीवन में भूचाल आ जाता है।
ये फिल्म 8 मई को रिलीज़ होगी जिसमें इवलिन शर्मा और नवदीप छाबड़ा भी हैं।
Latest Bollywood News