A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति पर यकीन नहीं था पत्नी को, रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान रही मौजूद

पति पर यकीन नहीं था पत्नी को, रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान रही मौजूद

नई दिल्लीः छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में मुख्य किरदार रमन भल्ला (करण पटेल) और इशिता भल्ला (दिव्यंका त्रिपाठी) को लेकर एक रोमांटिक दृश्य फिल्माया जाना था, जिसकी शूटिंग के दौरान करण

'ये है मोहब्बतें'...- India TV Hindi
'ये है मोहब्बतें' का रोमांटिक सीन करण की पत्नी के सामने हुआ शूट

नई दिल्लीः छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में मुख्य किरदार रमन भल्ला (करण पटेल) और इशिता भल्ला (दिव्यंका त्रिपाठी) को लेकर एक रोमांटिक दृश्य फिल्माया जाना था, जिसकी शूटिंग के दौरान करण की रियल लाइफ पत्नी और अभिनेत्री अंकिता भार्गव वहां मौजूद थी।

रोमांटिक दृश्य को लेकर दिव्यंका ने पहले ही कुछ सीमाएं तय कर दी थी। लेकिन जब करण की पत्नी को इस सीन के बारे में पता चला तो उन्होंने भी वहां मौजूद रहकर अपने पति पर नजर रखने की ठान ली।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "करण के मुंह से रोमांटिक दृश्य के बारे में सुनने के बाद अंकिता ने शूटिंग के वक्त वहां रहने का संकेत दिया। हमने सुनिश्चित किया था कि सेट पर कर्मीदल सहित गिने-चुने लोग ही रहेंगो। यह दृश्य धारावाहिक का एक चरम बिंदु है और चुनिंदा लोग ही इस पर काम कर रहे हैं।"

अब हम लोगों की समझ से ये दूर है कि आखिर अंकिता को वहां पर मौजूद रहने की क्या जरूरत थी। वो थोड़े दिनों के लिए इंतजार कर सकती थी और सीरीयल का एपिसोड आखिरकार टीवी पर दिखा ही दिया जाता।

खैर जो भी है जो इस सिचुएशन में है वो शायद बेहतर समझ सकता है। 'ये है मोहब्बतें' में अब तक हमेशा पारंपरिक परिधान में दिखीं दिव्यंका इस दृश्य में ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आएंगी।

ये रोमांटिक सीन गुरुवार की कड़ी में दिखाया जाएगा।

Latest Bollywood News