A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जरीन पर्दे पर सारी हदे पार करने के लिए तैयार

जरीन पर्दे पर सारी हदे पार करने के लिए तैयार

मुंबई: 'हेट स्टोरी' के तीसरे सीक्वल में काम करने जा रही एक्ट्रेस जरीन खान का कहना है कि उन्हें स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स या एक्सपोज करने में कोई परेशानी नहीं है। जब जरीन से पूछा

जरीन खान: पर्दे पर सारी...- India TV Hindi
जरीन खान: पर्दे पर सारी हदे पार करने को तैयार

मुंबई: 'हेट स्टोरी' के तीसरे सीक्वल में काम करने जा रही एक्ट्रेस जरीन खान का कहना है कि उन्हें स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स या एक्सपोज करने में कोई परेशानी नहीं है।

जब जरीन से पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म में एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं तो एक्ट्रेस ने कहा, 'आप लोग मुझे एक ऐसी फिल्म बता दो जिसमें इंटीमेट सीन और ग्लैमर न हो? मुझे नहीं पता कि लोग इस फिल्म को बहुत ज्यादा एक्सपोजर वाली फिल्म का टैग क्यों दे रहे हैं।' जरीन ने आगे कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो अगर आज मैं कोई भी फिल्म बनते देखती हूं तो उसमें कुछ हिस्सा एक्सपोजर का होता ही है। खैर मैं पहली बार ऐसा कुछ कर रही हूं। फिलहाल हम कहानी और किरदार पर काम कर रहे हैं।

जरीन ने कहा कि इस तरह के सीन्स करना एक एक्टर की जिंदगी का हिस्सा होते हैं। 'एक्सपोजिंग सीन्स के लिए तैयार होने या न होने का तो कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि हम एक्टर्स हैं। अगर एक किरदार की ये मांग है तो एकटर्स होने के नाते हमें अपना 100 प्रतिशत देने की जरूरत है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया है। ये मेरे लिए पहली बार है तो मुझे नहीं पता कि ये कैसा होने वाला है।' 'हेट स्टोरी 3' में जरीन के अलावा डेजी शाह और शरमन जोशी लीड रोल्स में हैं।

Latest Bollywood News