A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर मचा बवाल, विवादों में उलझी कहानी, कई जिलों में उठी आवाज

'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर मचा बवाल, विवादों में उलझी कहानी, कई जिलों में उठी आवाज

'घूसखोर पंडत' के बाद अब एक और फिल्म चर्चा में आ गई है। फिल्म का नाम 'यादव जी की लव स्टोरी' है। कई जिलों में यादव समाज ने आवाज बुलंद करते हुए फिल्म का विराध किया। संभल में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

yadav ji ki lovestroy- India TV Hindi Image Source : INDIA TV REPORTER यादव जी की लव स्टोरी का पोस्टर जलाते लोग।

भारतीय मनोरंजन जगत में फिल्मों के शीर्षकों और उनकी कहानियों को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर ब्राह्मण समाज की नाराजगी और विरोध प्रदर्शनों की खबरें सुर्खियों में थीं। अभी वह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया है। यादव समाज ने इस फिल्म की विषयवस्तु पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की है। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर कई और जिलों में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें फिरोजाबाद और मैनपुरी शामिल हैं।

कहां-कहां उठी आवाज?

'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर, प्रड्यूसर और एक्टर-एक्ट्रेस समेत 4 पर तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई है। फिल्म निर्माता संदीप तौमर, निर्देशक अंकित भडाना, एक्ट्रेस प्रगति तिवारी और हीरो बिनाल मोहन अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 253(2) में केस दर्ज। मैनपुरी में यादव महासभा के लोगों ने मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन मूवी को रिलीज न किए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। फिरोजाबाद में भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विवाद की मुख्य वजह

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर विवाद का सबसे बड़ा कारण इसकी कहानी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में यादव समाज की एक युवक और एक मुस्लिम लड़की के बीच प्रेम संबंधों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि इस तरह के चित्रण से न केवल समाज की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि यह एक विशिष्ट समुदाय की भावनाओं का जानबूझकर अपमान करने की कोशिश है। यादव समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक और उसकी पटकथा विशेष रूप से उनके समुदाय को निशाना बनाने के लिए तैयार की गई है। उनका कहना है कि इस तरह की कहानियाँ सामाजिक ताने-बाने और सौहार्द को बिगाड़ने का काम करती हैं।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फिल्म की रिलीज या प्रदर्शन पर रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें:  रश्मिका मंदाना से पहले विजय देवरकोंडा की लाइफ में थी गोरी मेम, विदेशी मॉडल संग खूब जमी जोड़ी, अब वायरल हुईं Photos

जेल से छूटते ही अपनी जन्मभूमि पहुंचे राजपाल यादव, दिखा चिल अंदाज, बोले- जेल में स्मोकिंग के लिए अलग कमरा होना चाहिए

Latest Bollywood News