सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। ऐसे ही भ्रामक पोस्ट की इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम सत्यता की जांच करती है।
क्या हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहारी बाबू नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्स यूजर द्वारा लिखा गया, 'भारी बेइज्जती है यार, पप्पू यादव को राहुल गांधी के साथ स्टेज पे चढ़ने नहीं दिया गया तो पप्पू यादव रोने लगे।'
Image Source : Biharibabu1431/Xवायरल वीडियो
वायरल दावे की जांच - पड़ताल
इस वायरल दावे का फैक्ट चेक किया गया। वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया गया। जांच के दौरान ABP न्यूज के यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली, जो 6 सितंबर 2018 को पब्लिश हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पप्पू यादव एक रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बिहार मुजफ्फरपुर में उनके काफिले पर हमला हुआ। मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव भावुक हो गए और रोते हुए कहा कि उन पर जाति पूछकर हमला किया गया।
Image Source : ABP News/Youtubeमीडिया के सामने रोते हुए पप्पू यादव
फर्जी निकला वायरल दावा
जांच में पता चला कि सांसद पप्पू यादव के भावुक होकर रोने का यह वीडियो 7 साल पुराना है। ये घटना साल 2018 की सितंबर महीने की है। बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरते वक्त उनके काफिले पर हुए हमले के बाद की घटना को अब फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में दावा फर्जी निकला है। इसका हाल की घटना से कोई भी संबंध नहीं है।