A
Hindi News फैक्ट चेक Fact Check: बोर्डिंग पास पकड़े कंगारू की तस्वीर आपने भी देखी है? जानें इसके पीछे की हकीकत

Fact Check: बोर्डिंग पास पकड़े कंगारू की तस्वीर आपने भी देखी है? जानें इसके पीछे की हकीकत

सोशल मीडिया पर वायरल कंगारू का बोर्डिंग पास पकड़े वीडियो असली नहीं, बल्कि AI जनरेटेड है। PTI फैक्ट चेक और विभिन्न AI टूल्स की जांच में यह पुष्टि हुई कि दावा भ्रामक और गलत है।

kangaroo boarding pass video, AI generated video- India TV Hindi Image Source : PTI FACT CHECK पीटीआई फैक्ट चेक।

नई दिल्ली (PTI फैक्ट चेक): सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं को बहस करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके पास एक कंगारू खड़ा नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एयरलाइन स्टाफ इस कंगारू को फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दे रहा। हालांकि, PTI फैक्ट चेक की जांच में यह दावा झूठा साबित हुआ है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जनरेट किया गया है, और इसे भ्रामक जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जा रहा है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 28 मई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एयरलाइन स्टाफ इस प्यारे कंगारू को हवाई जहाज पर चढ़ने की अनुमति नहीं दे रहा है,जिस तरह से वह बोर्डिंग पास पकड़े हुए है और स्कैन होने का इंतजार कर रहा है बहुत ही क्यूट लग रहा है।' पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Image Source : PTI Fact Checkपीटीआई फैक्ट चेक।

वहीं, एक अन्य यूजर ने एक्स पर 27 मई 2025 को समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है। पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Image Source : PTI Fact Checkपीटीआई फैक्ट चेक।

पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए जब संबंधित कीवर्ड्स से सर्च किया गया, तो ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की वेबसाइट पर 28 मई 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसमें यही वायरल विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Image Source : PTI Fact Checkपीटीआई फैक्ट चेक।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 'एक कंगारू का एक वायरल वीडियो, जिसमें वह बोर्डिंग पास पकड़े फ्लाइट में चढ़ने के लिए शांत भाव से इंतजार करता दिख रहा है, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जबकि यह पूरी तरह से AI से जनरेट किया गया वीडियो है।'

PTI फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें Infiniteunreality नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही वीडियो मिला, जिसे 26 मई 2025 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Image Source : PTI Fact Checkपीटीआई फैक्ट चेक।

जब इस अकाउंट की गहराई से पड़ताल की गई, तो पाया गया कि इस पेज पर जानवरों से जुड़े कई AI जनरेटेड वीडियो शेयर किए जाते हैं। स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Image Source : PTI Fact Checkपीटीआई फैक्ट चेक।

पड़ताल के अगले चरण में वायरल वीडियो की जांच के लिए  ‘Hive Moderation’नाम के एक AI जांच टूल का इस्तेमाल किया गया। इस टूल की रिपोर्ट में सामने आया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीर 98% तक AI-जनित है। नीचे इसका स्क्रीनशॉट भी देखा जा सकता है।

Image Source : PTI Fact Checkपीटीआई फैक्ट चेक।

वहीं, वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए एक अन्य एआई डिटेक्टर टूल wasitai की सहायता ली गई, wasitai AI के अनुसार भी वायरल तस्वीर AI निर्मित है।  रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Image Source : PTI Fact Checkपीटीआई फैक्ट चेक।

पीटीआई की पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो AI से जनरेट किया गया है, जिसे यूजर्स भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

क्या दावा किया गया?

एयरलाइन स्टाफ इस प्यारे कंगारू को हवाई जहाज पर चढ़ने की अनुमति नहीं दे रहा है।

सच्चाई क्या निकली?

वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैं।

जांच का निष्कर्ष

पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो AI से जनरेट किया गया है, जिसे यूजर्स भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। (PTI फैक्ट चेक)