Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर रुकेंगे तो जीवन में कभी नहीं कर पाएंगे प्रगति, समाज में छवि भी होगी खराब

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई शिक्षाएं दी हैं। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन से लेकर समाज के आर्थिक, सामाजिक मुद्दों को भी छुआ है। अपने नीति शास्त्र में चाणक्य ने कुछ ऐसे स्थानों के बारे में भी बताया है, जहां रुकने से आपकी प्रगति रुक सकती है और आपकी छवि भी खराब होस सकती है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
1/6 Image Source : Canva
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई शिक्षाएं दी हैं। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन से लेकर समाज के आर्थिक, सामाजिक मुद्दों को भी छुआ है। अपने नीति शास्त्र में चाणक्य ने कुछ ऐसे स्थानों के बारे में भी बताया है, जहां रुकने से आपकी प्रगति रुक सकती है और आपकी छवि भी खराब होस सकती है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
2/6 Image Source : Unsplash
जहां न हो शिक्षा का मूल्य- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन स्थानों पर शिक्षा का मूल्य नहीं होता वहां व्यक्ति को नहीं रुकना चाहिए। ऐसे स्थान पर रहकर व्यक्ति न केवल अपना भविष्य खराब करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अंधकार में धकेल देता है, इसलिए गलती से भी ऐसे स्थान पर नहीं रुकना चाहिए जहां शिक्षा की पूछ न हो।
3/6 Image Source : Unsplash
जहां न मिले सम्मान- जिस स्थान पर आपको सम्मान नहीं मिलता वहां भी आपको नहीं ठहरना चाहिए। ऐसी जगह पर अगर आप रुकते हैं तो आपका समय और नाम दोनों खराब होते हैं। इसलिए ऐसी जगह से जितनी जल्दी हो सके आपको निकल जाना चाहिए।
4/6 Image Source : Unsplash
जहां हो संस्कारों की कमी- जिन घरों में या जिस समाज में संस्कारों की कमी होती है वहां रुकने से भी आपको बचना चाहिए। ऐसे स्थान से भी तुरंत आपको लौट जाना चाहिए। संस्कार ही मनुष्य को जानवरों से अलग बनाते हैं, ऐसे में संस्कारों की कमी वाले स्थान पर रहकर आप जीवन को बर्बाद कर सकते हैं।
5/6 Image Source : Unsplash
जहां न हो रोजगार- जीवन जीने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन का होना आवश्यक है और धन कमाने के लिए रोजगार की संभावनाएं होनी चाहिए। ऐसे में आपको कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रुकना चाहिए जहां रोजगार की कमी हो। ऐसे स्थानों पर रहकर आप कंगाल हो सकते हैं।
6/6 Image Source : Unsplash
बुरे लोगों की संगति से रहें दूर- आपको अपने जीवन को कोई अर्थ देना है तो बुरे लोगों की संगति से आपको दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग जो दूसरों का सम्मान नहीं करते, दूसरों में कमियां ढूंढते हैं और अपना समय बर्बाद करते हैं, उनसे दूरी बनाना ही आपको लिए हितकारी होता है।