Vivo ला रहा है 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन, 6500mAh की मिलेगी बड़ी बैटरी

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो की तरफ से पिछले कुछ समय में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। 2025 में भी कंपनी एक के बाद एक धमाका कर रही है। वीवो अपने फैंस के लिए जल्द ही एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन्स लाने जा रही है। अगर आप एक नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो वीवो के पोर्टफोलियो में जल्द ही एक नया फोन मिलने वाला है।
1/6 Image Source : फाइल फोटो
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो की तरफ से पिछले कुछ समय में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। 2025 में भी कंपनी एक के बाद एक धमाका कर रही है। वीवो अपने फैंस के लिए जल्द ही एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन्स लाने जा रही है। अगर आप एक नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो वीवो के पोर्टफोलियो में जल्द ही एक नया फोन मिलने वाला है।
2/6 Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि वीवो ने पिछले साल दिसंबर के महीने में Vivo X200 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। इस सीरीज का अपकमिंग फोन Vivo X200 FE होगा। यह स्मार्टफोन मलेशिया और थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है।
3/6 Image Source : फाइल फोटो
आपके लिए गुड न्यूज यह है कि Vivo X200 FE को अब BIS यानी Bureau of Indian Standards पर स्पॉट किया गया है। इससे यह साफ हो जाता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को इंडिया में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इसको लेकर कंपनी ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है।
4/6 Image Source : फाइल फोटो
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक Bureau of Indian Standards पर Vivo X200 FE को मॉडल नंबर V2503 के साथ स्पॉट किया गया है। BIS लिस्टिंग के अलावा इसके दूसरे किसी फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
5/6 Image Source : फाइल फोटो
कंपनी की तरफ से Vivo X200 FE को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन इसको लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलेगा।
6/6 Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के लिए कंपनी Vivo X200 FE को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है।