A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सर्राफा बाजार में सोने चांदी की खरीदारी से कीमतें बढ़ी

सर्राफा बाजार में सोने चांदी की खरीदारी से कीमतें बढ़ी

नई दिल्ली: स्थानीय सर्राफा बाजार में दो दिनों के घाटे के बाद सोने-चांदी में तेजी लौट आई। विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के बावजूद आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग बढ़ने के

फुटकर विक्रेताओं की...- India TV Hindi
फुटकर विक्रेताओं की तेज लिवाली से सोने-चांदी की चमक लौटी

नई दिल्ली: स्थानीय सर्राफा बाजार में दो दिनों के घाटे के बाद सोने-चांदी में तेजी लौट आई। विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के बावजूद आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए चढ़कर 27,475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 250 रुपए की तेजी के साथ 39,050 रुपए प्रति कि.ग्रा हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मौजूदा दर पर आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी बढ़ गई थी जिससे गिरावट का सिलसिला बदल गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 के बाद से पहली बार अमेरिकी ब्याज दर में वृद्धि की संभावनाओं के कारण डॉलर एक माह के उच्च स्तर को छू गया है जिसके कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है और इसके कारण घरेलू बाजार में इस धातु के लाभ पर अंकुश लग गया।

सिंगापुर में सोने की कीमत 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,204.20 डॉलर प्रति औंस रह गई। जबकि चांदी की कीमत 0.5 प्रतिशत का गिरावट के साथ 16.99 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का कीमत 25-25 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 27,475 रुपए प्रति 10 ग्राम और 27, 325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। बीते दो दिनों में सोने में 200 रुपए की गिरावट आई थी।

हालांकि गिन्नी की कीमत 23,800 रुपए प्रति 8 ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुए। इसी प्रकार से चांदी तैयार की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 39,050 रुपए प्रति किलो ग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 200 रुपए का तेजी के साथ 39, 025 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई। चांदी सिक्कों की खरीदने की कीमत 57,000 रुपए प्रति और बेचने की 58,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुए।