A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. बड़े नहीं, छोटे घर के लिए लोन ले रहे हैं लोग

बड़े नहीं, छोटे घर के लिए लोन ले रहे हैं लोग

नई दिल्ली: बड़ा घर खरीदने की तमन्ना हर किसी की होती है। हर कोई चाहता है कि उसका घर इतना बड़ा हो जिसमें हर सुविधा मौजूद हो, लेकिन जमीन की आसामान छूती कीमतों ने चेन्नईवासियों


चेन्नई में तेजी से बढ़े अपार्टमेंट के दाम

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में चेन्नई में अपार्टमेंट की कीमतों में 11.2 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि मुंबई जैसे अन्य शहरों में अपार्टमेंट की कीमत कम हुई है। करीब 13 शहरों के बीच किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि फिलहाल सिर्फ चेन्नई के लोग ही छोटे घरों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक साल 2014 तक होम लोन के लिए आवेदन करने वाले करीब 24 फीसदी लोगों ने छोटे घरों की मांग की थी। आवेदन करने वालों में से करीब 46 फीसदी ने मध्यम आकार के घरों की मांग की थी जबकि 30 फीसदी लोगों ने बड़े आकार के घरों (1200 वर्गफीट से ऊपर) में अपनी रुचि दिखाई थी। लेकिन साल 2014 में सितंबर से दिसंबर के बीच इस रुख में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस दौरान करीब 48.9 फीसदी लोगों ने छोटे घर के लिए, 27.5 फीसदी लोगों ने मध्यम आकार के घरों और 23.5 फीसदी लोगों ने बड़े घरों में अपनी दिलचस्पी दिखाई।

Latest India News