A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानें रमज़ान से जुड़ी 10 रोचक अनजानी बातें

जानें रमज़ान से जुड़ी 10 रोचक अनजानी बातें

नई दिल्ली: ईद (ईद-उल-फ़ितर), जिसे हमारे देश में मीठी ईद भी कहते हैं, मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार है। ईद की उल्टी गिनती शुरु होती है रमज़ान के पहले रोज़े से। रमज़ान के दौरान कुल

5.क़ुरान में नमक से इफ़्तार का ज़िक्र लेकिन लोकप्रिय है खजूर

क़ुरान के अनुसार इफ़्तार में नमक के साथ रोज़ा खोलने की बात की गई है लेकिन अमूमन देखने में आता है कि लोग खजूर के साथ रोज़ा खोलते हैं। उनका तर्क है कि हुज़ूर (पैग़ंबर मुहम्मद) भी खजूर से रोज़ा खोलते थे। दरअसल इस्लाम खाड़ी में आया था और फल के नाम पर वहां सिर्फ खजूर ही मिलता था जो हर किसी को मुफ़्त में मिल जाता था। खजूर में इतना प्रोटीन होता है कि दिनभर ख़ाली पेट रहने के बाद रोज़ादार व्यक्ति 6-7 खजूर खाकर अपनी सेहत को चुस्त-दुरुस्त रख सकता है।

रमज़ान में खजूर इतना बिकता है कि  अब इसके रोचक नाम भी रके जाने लगे हैं। 2006 में इस्राइल और लेबनान के युद्ध के बाद खजूर का नाम रखा गया हसन नसरुल्लाह जो लेबनान के हिज़्बुल्लाह के नेता थे। 2009 में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा काहिरा गए थे। इसके बाद वहां ओबामा नाम से खजूर बिकने लगे।


6.रमज़ान नाम महिला-पुरुष में आम

एक समय में बच्चों का नाम रमज़ान रखना आम था। अन्य देशों में जहां ये नाम पुरुषों का रखा जाता है वहीं भारत और पाकिस्तान में महिलाओं के भी नाम रखे जाते हैं जैसे रमज़ान बी।

Latest India News