A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में आंधी-तूफान का तांडव, आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत

बिहार में आंधी-तूफान का तांडव, आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत

बिहार में आज वज्रपात एवं बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 15 लोग मारे गए जबकि देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा और ओडिशा में लू से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी।

bihar- India TV Hindi
bihar

नई दिल्ली: बिहार में आज वज्रपात एवं बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 15 लोग मारे गए जबकि देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा और ओडिशा में लू से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी।

हालांकि एक अच्छी खबर है कि बंगाल की खाड़ी में तेज दबाव के कारण दक्षिणपश्चिम मानसून का आगमन अनुमानित समय से पहले हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि केरल में 30-31 मई तक बारिश शुरू होने की संभावना है। केरल में बारिश की शुरूआत को देश में मानसून के आगमन के तौर पर देखा जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के साथ तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.3, पालम में 39.7, लोधी रोड में 35, रिज में 35.8 और आयानगर वेधशाला में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में 11.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

बिहार में वज्रपात एवं बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 15 लोग मारे गए। पूर्वी चंपारण जिले में वज्रपात की चपेट में आकर चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं पश्चिमी चंपारण जिले में तूफान से दीवार गिरने की कई घटनाओं में चार महिलाओं सहित छह लोग मारे गए।

इस बीच ओडिशा में लू से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी। कल से संबलपुर और बारगढ़ जिलों में दो और लोग मारे गए। राज्य में 42.1 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ अंगुल सबसे गर्म जगह रहा जबकि इसके बाद हीराकुद में सर्वाधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Latest India News