A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 28 रेडार स्टेशनों की स्थापना की परियोजना को मंजूरी मिली

28 रेडार स्टेशनों की स्थापना की परियोजना को मंजूरी मिली

रक्षा मंत्रालय ने 38 रेडार स्टेशनों की स्थापना के लिए आज एक परियोजना को मंजूरी दी है। इन रेडार स्टेशनों की स्थापना से देश की 7,500 किलोमीटर से ज्यादा लंबी तटरेखा की निगरानी के तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

Radar- India TV Hindi
Radar

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने 38 रेडार स्टेशनों की स्थापना के लिए आज एक परियोजना को मंजूरी दी है। इन रेडार स्टेशनों की स्थापना से देश की 7,500 किलोमीटर से ज्यादा लंबी तटरेखा की निगरानी के तंत्र को और मजबूती मिलेगी। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने 800 करोड़ रूपए की इस परियोजना को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी । मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि चार मोबाइल निगरानी स्टेशन भी बनाए जाएंगे और कच्छ की खाड़ी एवं खंभात में पोत यातायात प्रबंधन प्रणाली (वीटीएमएस) से इन्हें जोड़ा जाएगा। 

स्टैटिक सेंसर चेन परियोजना के पहले चरण के तहत कुल 46 रेडार स्टेशन पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं । इस परियोजना में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलूर अहम भूमिका निभा रहा है। 

Latest India News