A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: क्रैश हुआ आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर, 3 अफसरों की मौत

पश्चिम बंगाल: क्रैश हुआ आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर, 3 अफसरों की मौत

पश्चिम बंगाल के सुकना में सेना के अधिकारियों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी सेना के चीता हेलिकॉप्टर पर सवार थे जो सुकना में क्रैश हो गया।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

सुकना: पश्चिम बंगाल के सुकना में सेना के अधिकारियों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी सेना के चीता हेलिकॉप्टर पर सवार थे जो सुकना में क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में तीन अफसरों की मौत और एक जूनियर अधिकारी के घायल होने की खबर है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफसरों को ले जा रहा सेना का यह चीता हेलिकॉप्टर बुधवार की सुबह करीब 11:45 बजे क्रैश कर गया। सुकना, पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में स्थित है। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायल हुए जूनियर कमीशंड अधिकारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना सुकना मिलिटरी बेस के अंदर तब हुई, जब हेलिकॉप्टर अपने रूटीन मिशन से लौटकर नीचे उतरने की तैयारी कर रहा था। इस घटना के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

Latest India News