गुरुग्राम: हरियाणा के इस 'मिलेनियम सिटी' अब तक की सबसे बड़ी लूट में से एक में आधा दर्जन से अधिक लुटेरों ने एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 30 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लुटेरों ने विरोध करने पर दो सुरक्षाकर्मियों को चाकू मार दिया।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सात से आठ लुटेरों ने मनी गोल्ड रतनाम फर्म में लूट को अंजाम दिया। दो नकाबपोशों ने फर्म में घुसकर सीसीटीवी कैमरों पर पेंट छिड़क दिया।"
उन्होंने बताया कि कुछ मिनट के बाद पांच से छह हथियार बंद नकाबपोशों ने घुसकर टेलीफोन और सीसीटीवी की लाइनें काट दी और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वे 30 किलोग्राम सोना लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की है।
Latest India News