A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना ने LoC के पार 4 पाकिस्तानी चौकियों को नेस्तनाबूद किया

भारतीय सेना ने LoC के पार 4 पाकिस्तानी चौकियों को नेस्तनाबूद किया

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से सीज फायर के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की चार चौकियों को तबाह कर दिया है।

Indian Army- India TV Hindi
Image Source : PTI Indian Army

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से सीज फायर के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की चार चौकियों को तबाह कर दिया है।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ''केरन सेक्टर में जबरदस्त आग्नेयास्त्र हमले में चार पाकिस्तानी चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ भारी नुकसान हुआ है । हालांकि, उन्होंने आगे विस्तृत विवरण नहीं दिया। 

दिन में केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघन के जवाब में यह गोलीबारी की गयी। पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए।

Latest India News