A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडमान निकोबार में भूकंप के तेज झटके

अंडमान निकोबार में भूकंप के तेज झटके

नयी दिल्ली: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आज 5.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई ‘नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी’ के अनुसार, सुबह आठ बजकर करीब 21 मिनट पर निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake

नयी दिल्ली: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आज 5.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई ‘नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी’ के अनुसार, सुबह आठ बजकर करीब 21 मिनट पर निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में आए भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था।

बहरहाल, यह भूकंप इतना तेज नहीं था कि सुनामी की चेतावनी जारी की जाए। भारत के पास एक समर्पित सुनामी चेतावनी केंद्र है जो भूकंप आने पर राज्यों और समीपवर्ती देशों को सुनामी के संबंध में अलर्ट जारी करता है।

भूकंप से जान माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है। सुबह पांच बज कर करीब 48 मिनट पर जम्मू कश्मीर के कठुआ में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3।6 आंकी गई थी।

Latest India News