A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: माछिल सेक्टर में हुए एवलांच से बचाए गए पांचों जवान शहीद

J&K: माछिल सेक्टर में हुए एवलांच से बचाए गए पांचों जवान शहीद

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में शनिवार को सेना की पोस्ट एवलांच की ज़द में आ गई थी। एवलांच के बाद बर्फ में दबे पांच सैनिक आज शहीद हो गए। बता दें कि

army soldiers- India TV Hindi
army soldiers

कुपवाड़ा: माछिल सेक्टर में हिमस्खलन के बाद शनिवार को बर्फ से बाहर निकाले गए पांचों सैनिकों की आज मौत हो गयी। इसके साथ ही कश्मीर में हिमस्खलन की घटनाओं में में मरने वाले सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम का सामना करते हुए सेना के पायलट आज पांचों घायल सैनिकों को विशेष इलाज के लिए हवाई मार्ग से माछिल से श्रीनगर ले गए। उन्होंने कहा, बदकिस्मती से सभी पांचों जांबाज वीरगति को प्राप्त हो गए।

सेना के ये जवान शनिवार को माछिल सेक्टर में एक चौकी के पास बर्फ के नीचे दब गए थे, लेकिन बचाव टीमों ने उन्हें बर्फ से जीवित बाहर निकाल लिया था। इस बीच पिछले हफ्ते उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन में मारे गए 14 सैनिकों के शव भी श्रीनगर लाए गए ताकि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर भेजा जा सके।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि खराब मौसम के कारण 14 सैनिकों के शवों को ले जाने के सेना के प्रयास बाधित हुए। ये सैनिक गत 25 जनवरी को हिमस्खलन के कारण बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि सेना के पायलटों ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज एवं माछिल पहुंचने के लिए पिछले हफ्ते कई बार कोशिशें कीं और आखिरकार बचाए गए सैनिकों को बाहर निकालने एवं मृत सैनिकों के शव यहां लाने में सफल रहे।

पिछले छह दिन में कश्मीर में हिमस्खलनों में एक अधिकारी सहित 20 सैनिक मारे गए और घाटी में इसी तरह की घटनाओं में पांच आम नागरिकों की भी मौत हो गयी।

Latest India News