A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत

उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलाज के लिए मरीज लेकर आ रही एक एंबुलेंस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों

Lucknow road accident- India TV Hindi
Lucknow road accident

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलाज के लिए मरीज लेकर आ रही एक एंबुलेंस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के फुलवारिया मोड़ पर मंगलवार तड़के एक एंबुलेंस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। सम्भवत: तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रक के पिछले हिस्से में घुसकर बुरी तरह फंस गई, जिसके कारण लोगों के शवों को वाहनों के हिस्सों को काटकर बाहर निकाला गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।

एंबुलेंस से लोग बीमार युवती को इलाज के लिए लखनऊ ला रहे थे। रायबरेली के रतापुर निवासी एक ही परिवार के राजदेव यादव, सुभाष, सुमन, गोलू तथा एंबुलेंस चालक अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक राजदेव की बहू मंजू यादव घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Latest India News