नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए 500 और 1000 के नोटों का चलन बंद करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब 500 और 1000 के नोट सिर्फ कागज के टुकड़े रह जाएंगे।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
पीएम ने कहा कि मेहनत से कमाने वालों लोगों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 और 1 हजार के नोट ही बंद होंगे बाकी सभी मुद्राएं नियमित तौर पर चलती रहेंगी। सरकार ने कालाधन के खिलाफ कदम उठाते हुए ये ऐलान किया।
पीएम ने कहा कि 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा करा सकते हैं। यानी कुल 50 दिनों के अंदर पैसे वापस करने का समय है।
Latest India News