A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से

उत्तर भारत में कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि एक रद्द कर दी गई है।

52 trains delayed in ncr region due to heavy fog- India TV Hindi
52 trains delayed in ncr region due to heavy fog

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि एक रद्द कर दी गई है। उत्तरी रेलवे अधिकारी के मुताबिक, नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से है, जोगबानी-आनंद विहार तय समय से 13 घंटे पीछे चल रही है। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही हैं।

अधिकारी का कहना है कि पांच रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के मुताबिक, कोहरे का शनिवार को उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Latest India News