A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल: गर्म डामर ले जा रहे टैंकर ने कार में यात्रा कर रहे 7 लोगों को कुचला

बंगाल: गर्म डामर ले जा रहे टैंकर ने कार में यात्रा कर रहे 7 लोगों को कुचला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में बुधवार को एक कार एक टैंकर से टकरा गई, जिसमें दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। बर्दवान पुलिस थाने के एक वरिष्ठ

burdwan- India TV Hindi
burdwan

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में बुधवार को एक कार एक टैंकर से टकरा गई, जिसमें दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। बर्दवान पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर सुबह 9 बजे के आसपास गर्म डामर ले जा रहे टैंकर ने सेडान कार में यात्रा कर रहे सात लोगों को कुचल दिया।"

अधिकारी ने बताया कि गर्म डामर गिरने के कारण कार में यात्रा कर रहे सभी यात्री झुलस गए।

ये भी पढ़ें

उन्होंने कहा, "प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार नियंत्रण से बाहर होने के बाद कल्लोल नगर-रथटाला फ्लाईओवर की सड़क की रेलिंग से टकराई और टैंकर के नीचे आ गई।"

पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा, "हम टैंकर चालक की तलाश में हैं। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहा।"

Latest India News