A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: अहमदनगर शिरडी हाईवे पर सड़क हादसे में 8 की मौत

महाराष्ट्र: अहमदनगर शिरडी हाईवे पर सड़क हादसे में 8 की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले के राहुरी तहसील में कल रात एक सड़क हादसे में 8 यवकों की मृत्यु हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए।

Road accident- India TV Hindi
Road accident

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले के राहुरी तहसील में कल रात एक सड़क हादसे में सात यवकों की मृत्यु हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। ये हादसा अहमदनगर शिरडी हाईवे पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा तब हुआ जब स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। बताया जाता है कि स्कॉरपियो जीप के चालक का नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। सभी मृतक राहुरी तहसिल के रहने वाले थे। 

पेड से टकराकर जीप चार पाच बार पलटी होते हुये सडक के किनारे जा गिरी। हादसे में जीप के परख़चे उड़ गए। सभी मृतक २५ से ३५ की उम्र के हैं। 

ज़िला पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार ने बताया ये हादसा उस समय हुआ जब वालान वारवंडी गांव से किसान जीप से लौट रहे थे।  

Latest India News