A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल जेल से सिमी के आठ कार्यकर्ता फरार, एक सुरक्षा गार्ड मारा गया

भोपाल जेल से सिमी के आठ कार्यकर्ता फरार, एक सुरक्षा गार्ड मारा गया

भोपाल: भोपाल सेंट्रल जेल से प्रतिबंधित गुट सिमी के आठ कार्यकर्ता आज सुबह एक सुरक्षा गार्ड की हत्या करने के बाद चादरों की मदद से जेल की दीवार लांघ कर फरार हो गए। भोपाल

Bhopal central jail- India TV Hindi
Bhopal central jail

भोपाल: प्रतिबंधित संगठन सिमी स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया के आठ कार्यकर्ता आज तड़के यहां केन्द्रीय जेल से एक सिपाही की हत्या कर फरार हो गये। 
भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी रमनसिंह ने बताया, सिमी कार्यकर्ता कपड़े की चादरों की सहायता से तड़के करीब दो से तीन बजे के बीच जेल की दीवार फांद का फरार हो गए हैं। भागने से पहले उन्होंने स्टील की नुकीली प्लेट और कांच से सिपाही की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। 

इस बीच घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि घटना के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक फरार सिमी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है। गृह मंत्री ने बताया कि घटना के दौरान जेल में तैनात अधिकारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 

एक अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान अमजद, जाकिर हुसैन सिद्दीक, मोहम्मद सालिक, मुजीब शेख, मेहबूब गुड्डू, मोहम्मद खालिद अहमद, अकील और माजिद के तौर पर हुई है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के के मिश्रा ने बताया कि केन्द्र ने जब पूरे देश में हाई अलर्ट लागू किया हुआ है ऐसे में इस प्रकार की घटना होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। 

Latest India News